Search

 
 
 

आदिवासी भूमिज समाज ने मनाया विद दिरी झंडा दिवस

जादूगोड़ा के सासपुर गांव में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर विद दिरी झंडा दिवस मनाया गया. इधर इस मौके पर सासपुर गांव में पहले झंडे की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद ध्वजारोहण कर सुख, समृद्धि की कामना की गई.
 

Jadugoda: जादूगोड़ा के सासपुर गांव में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर विद दिरी झंडा दिवस मनाया गया. इधर इस मौके पर सासपुर गांव में पहले झंडे की पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद ध्वजारोहण कर सुख, समृद्धि की कामना की गई. इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया जिसका भूमिज  समाज के लोगो ने आनंद उठाया. 

 

इससे पहले लोगों के बीच गुड़, चूड़ा व खिचड़ी का प्रसाद का वितरण किया गया. यहां बताते चले कि भूमिज समाज के इस विद दिरी झंडा को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को ओर से आज ही के दिन मान्यता दी गई थी. तब से हर साल भूमिज समाज के लोग इस विद दिरी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव के रूप में मनाते है.

 

कार्यक्रम में शुभंकर सिंह, निताई सिंह, बासुदेव सिंह,  सुखदेव सिंह सचिन सिंह, जयदेव सिंह, शिवानी सिंह, पुष्पा सिंह, हरीश सिंह, मंगली सिंह, सावित्री सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही