Search

 
 
 

शिपिज त्रिवेदी की कंपनियों से भी IAS विनय चौबे की पत्नी को हर महीने मिलता था लाखों रुपये

शिपिज त्रिवेदी की कंपनियों में BRAHMASTRA EDUCATION PRIVATE LIMITED, SKYFLIERS BUSINESS ADVISORS PRIVATE LIMITED और TRIVTURF INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED कंपनी का नाम शामिल है. सूत्रों के अनुसार उनके पास और भी कई कंपनियां हैं. जिनका पता लगाया जा रहा है.
 

Shakeel Akhter


Ranchi: शिपिज त्रिवेदी की कंपनियों से भी तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता को हर महीने लाखों रुपये मिलता है. वह त्रिवेदी की ब्रह्मास्त्र एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड सहित कुछ अन्य कंपनियों में आपने भाई के साथ निदेशक के रुप में कार्यरत थी.

 

इससे पहले Lagatar Media ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की कंपनियों से 1-1.5 लाख रुपये कंसलटेंट के रूप में लेने का पर्दाफाश किया था. स्वप्ना संचिता को कंसल्टेंसी और निदेशक के वेतन के रूप में हर महीने मिलने वाली रकम तीन लाख रुपये है. विनय चौबे को वेतन के रूप में 3.23 लाख रुपये मिलते हैं. स्वप्ना संचिता को विभिन्न कंपनियों से कंसल्टेंट और निदेशक के रूप में तीन करोड़ रुपये से अधिक मिलने का अनुमान है.

 

शिपिज त्रिवेदी विभिन्न प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों में शामिल है. इसके लिए उन्होंने कई कंपनियां बना रखी है. त्रिवेदी की कुछ कंपनियों में वह खुद, पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और बहन स्वप्ना संचिता निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. इन कंपनियों के सहारे वह रियल स्टेट, शिक्षा, ट्रेनिंग, कोचिंग और विज्ञापन जैसी व्यापारिक गतिविधियों को संचालित करते हैं.

 

शिपिज त्रिवेदी की कंपनियों में BRAHMASTRA EDUCATION PRIVATE LIMITED, SKYFLIERS BUSINESS ADVISORS PRIVATE LIMITED और TRIVTURF INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED कंपनी का नाम शामिल है. सूत्रों के अनुसार उनके पास और भी कई कंपनियां हैं. जिनका पता लगाया जा रहा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

ब्रह्मास्त्र एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का गठन जुलाई 2009 में किया गया था. पश्चिम बंगाल के पते पर इस कंपनी का निबंधन कराया गया था. कंपनी के पता के रूप में 82/a, शाहपुर, मेन रोड कोलकाता, पश्चिम बंगाल, 700038 दर्ज है. झारखंड में इस कंपनी का एक केंद्र मिहिजाम में है.  

 

मिहिजाम स्थित ब्रह्मास्त्र एजुकेशन सेंटर से JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध करायी जाती है. साथ ही कोचिंग की भी सुविधा दी जाती है. यह कंपनी एक्टिव है. शिक्षा के काम से जुड़ी इस कंपनी में शुरू से ही शिपिज त्रिवेदी और विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता निदेशक है. इस कंपनी से शिपिज त्रिवेदी को 50 हज़ार रुपये और स्वप्ना संचिता को 1.25 लाख रुपये वेतन मिलता है.

 

शिपिज त्रिवेदी ने दिसंबर 2009 में स्काईफ्लायर्स के नाम की एक दूसरी कंपनी बनायी. इस कंपनी को कोलकाता के पते पर निबंधित कराया गया. कोलकाता में कंपनी का पता वही है जो ब्रह्मास्त्र एजुकेशन का है. स्काईफ्लायर्स का एक कार्यालय रांची में खाला गया है. रांची में कंपनी के कार्यालय का पता 1A, मुकुंद अपार्टमेंट, लोअर बर्द्धमान कंपाउंड, होली क्रास स्कूल के पीछे, लालपुर बतया गया है.

 

स्काईफ्लायर्स नाम की इस कंपनी के सहारे स्वास्थ्य सेवा, रिटेल चेन, डिजिटल मार्केटिंग जैसी व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होने का दावा किया जाता है. 10 लाख रुपये की हिस्सा पूंजी से शुरू हुई इस कंपनी में शिपिज त्रिवेदी और उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

 

विनय चौबे की पत्नी इस कंपनी में भी निदेशक थी. लेकिन बाद में उन्होंने निदेशक का पद छोड़ दिया. इस कंपनी से शिपिज त्रिेवेदी को 90 हजार रुपये और उनकी पत्नी को 30 हज़ार रुपये वेतन मिलता है.

 

शिपिज त्रिवेदी ने मार्च 2011 में TRIVTURF नामक कंपनी बनायी. इस कंपनी को झारखंड के पते पर निबंधित कराया गया. कंपनी के रजिस्टर्ड कार्यालय का पता 1A, मुकुंद अपार्टमेंट, लोअर बर्द्धमान कंपाउंड, होली क्रास स्कूल के पीछे, लालपुर बतया गया है. यही स्काईफ्लायर्स नामक कंपनी के रांची स्थित कार्यालय का है.

 

इस कंपनी का वर्तमान पता गणपति अपार्टमेंट, रोड नंबर-4, अशोक नगर बताया जाता है. पांच लाख रुपये की हिस्सा पूंजी से बनी यह कंपनी सिविल इंजीनियरिंग, निर्माण आदि का काम करती है.

 

शिपिज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी इस कंपनी में निदेशक हैं. स्वप्ना संचिता भी पहले इस कंपनी में निदेशक हुआ करती थी. लेकिन बाद में उन्होंने निदेशक का पद छोड़ दिया. निर्माण से जुड़ी इस कंपनी से शिपिज त्रिवेदी को 50 हजार और पत्नी प्रियंका को 20 हजार रुपये वेतन मिलता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही