Search

 
 
 

IAS विनय चौबे की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल

हजारीबाग जिले के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद चार्जशीटेड IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में कल यानी बुधवार को सुनवाई होगी.
 

Ranchi :  हजारीबाग जिले के डीसी रहते हुए सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपों में जेल में बंद चार्जशीटेड IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में कल यानी बुधवार को सुनवाई होगी.

 

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है.

 

विनय चौबे ने जिस मामले में हाईकोर्ट से बेल मांगी है, उस मामले में अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. ACB ने इस संबंध में कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. हजारीबाग ACB की स्पेशल कोर्ट ने 16 सितंबर को इस मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें बेल देने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद अब उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है. इस केस में एसीबी ने विनय चौबे के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही