Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची में आईसीआईसीआई बैंक की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 29 विद्यार्थियों का सेलेक्शन रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर किया गया. चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 5.50 लाख रुपये वार्षिक सीटीसी का अवसर मिलेगा. इस भर्ती प्रक्रिया में बीबीए, बी.कॉम., बीसीए और बीए के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो वर्ष 2027 में अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे.
इसे भी पढ़ें:
विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित इस ड्राइव के लिए 150 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. चयन प्रक्रिया के पहले चरण में एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया गया, जिसके आधार पर 86 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया. साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 29 विद्यार्थियों को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया.
विश्वविद्यालय के अनुसार, यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, कौशल और रोजगार के लिए उनकी तैयारी को दर्शाती है. साथ ही, उद्योग जगत के साथ विश्वविद्यालय के मजबूत होते संबंधों का भी प्रमाण है. प्लेसमेंट विभाग विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें कॉरपोरेट जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.
वर्ष 2026 में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट अभियान में भी कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इनमें ईवाई, बिड़ला ओपस, टीसीएस, डेलॉइट, आईडीबीआई बैंक, गोदरेज, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, शोभा लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, बर्जर पेंट्स, डीमार्ट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज (नौकरी डॉट कॉम), सीएट टायर्स, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडस टावर्स, आरआर केबल लिमिटेड, एओ स्मिथ, श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल थीं.
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा राज्यसभा सांसद सह निदेशक (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

