Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ICICI बैंक लोन फ्रॉड मामला : वीडियोकॉन के सीईओ वेणुगोपाल धूत को हाइकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

LagatarDesk : वीडियोकॉन-आईसीआईसीआई लोन फ्रॉड मामले में वीडियोकॉन के सीईओ वेणुगोपाल धूत को अंतरिम जमानत मिल गयी है. वेणुगोपाल धूत को 26 दिसंबर 2022 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद धूत ने हाईकोर्ट में चैंलेंज करते हुए अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया गया था. जिस पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई और वेणुगोपाल धूत को अंतरिम जमानत दे दी गयी. (पढ़ें, मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-big-blow-enos-ekka-from-high-court-hc-upholds-ed-courts-decision/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस: एनोस एक्का को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, HC ने ED कोर्ट का फैसला बरकरार रखा)

चंदा और दीपक कोचर को 10 जनवरी को मिली थी जमानत

बता दें कि लोन फ्रॉड मामले में आईसीआईसीआई की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को 23 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था. हालांकि 10 जनवरी को कोर्ट ने दोनों को रिहा कर दिया है. कोर्ट ने चंदा कोचर गिरफ्तारी को लापरवाही और बिना सोचे-समझे करने के लिए सीबीआई से नाराजगी भी जताई थी. इसे भी पढ़ें : रोजगार">https://lagatar.in/employment-fair-pm-modi-handed-over-appointment-letters-to-newly-appointed-71-thousand-employees-in-government-departments/">रोजगार

मेला : पीएम मोदी ने सरकारी विभागों में नवनियुक्‍त 71 हजार कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

बैंक ने वीडियोकॉन के लोन को एनपीए में डाल दिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ का लोन दिया था. वीडियोकॉन ग्रुप ने इस लोन में से 86 फीसदी (करीब 2810 करोड़ रुपये) लोन नहीं चुकाये. फिर 2017 में इस लोन को एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग असेट्स) में डाल दिया गया. इसी मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-nitish-kumar-said-on-not-attending-the-meeting-of-telangana-chief-minister-kcr-he-could-not-go-even-if-called/">पटना:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बैठक में शामिल नहीं होने पर बोले नीतीश कुमार, बुलाते तो भी नहीं जा पाता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही