Search

IIIT रांची को IDBI बैंक ने दी एम्बुलेंस, आपातकालीन तैयारी को मिलेगी मजबूती

Ranchi: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची को आईडीबीआई बैंक की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत एक पूर्ण रूप से सुसज्जित एम्बुलेंस दी गई है. एम्बुलेंस का औपचारिक हस्तांतरण समारोह आज खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, रांची में आयोजित किया गया.

Uploaded Image

इस अवसर पर IIIT रांची के निदेशक प्रो. राजीव श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे. आईडीबीआई बैंक की ओर से जनरल मैनेजर (SRH) ऋषि गुप्ता, डीजीएम (ब्रांच हेड) अंग्शुमान हलदार, रिलेशनशिप मैनेजर कुमार प्रभात, रीजनल कोऑर्डिनेटर अनुज सहाय व अंग्शुमान हलदार, तथा सुधांशु कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

संस्थान की ओर से रजिस्ट्रार एम.एस. चंपिया, असिस्टेंट रजिस्ट्रार रूपेश वर्मा, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) डॉ. जितेंद्र मिश्रा, चीफ हॉस्टल वार्डन डॉ. प्रियब्रत गार्नायक, संकाय सदस्य, प्रशासनिक कर्मचारी और छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान के साथ हुई, जिसके बाद एम्बुलेंस का फीता काटकर औपचारिक रूप से चाबी निदेशक को सौंपी गई. इसके साथ ही वाहन की पारंपरिक पूजा भी की गई, जिसके बाद इसे संस्थान समुदाय की सेवा के लिए समर्पित किया गया.

 

इस अवसर पर प्रो. राजीव श्रीवास्तव ने आईडीबीआई बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में एक समर्पित एम्बुलेंस उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने में बड़ी मदद मिलेगी. इससे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और बेहतर होगी.

 

वहीं ऋषि गुप्ता ने कहा कि आईडीबीआई बैंक समाज कल्याण और शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग के लिए अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार प्रयासरत है. उन्होंने बताया कि अत्यावश्यक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह एम्बुलेंस संस्थान को जरूरत के समय त्वरित और विश्वसनीय चिकित्सा परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में सहायक होगी.

 

संस्थान के रजिस्ट्रार एम.एस. चंपिया ने कहा कि इस एम्बुलेंस के जुड़ने से संस्थान के हेल्थ सेंटर की क्षमता और आपातकालीन तैयारियों को और मजबूती मिलेगी. कार्यक्रम के अंत में डॉ. गौरव सुंदरम ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. संस्थान ने आईडीबीआई बैंक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp