Search

 
 
 

सरकारी अस्पतालों में घूम रहे एजेंटों को करें चिन्हित : डीसी

 
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की डीसी ने की समीक्षा
  • बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यों पर डीसी ने जताया असंतोष 
  • चिकित्सक व स्वास्थ्य अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ करें अपने दायित्वों का निर्वहन : चंदन कुमार
Ramgarh : डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गई. सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध आकस्मिक सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों को पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. मातृ स्वास्थ्य संबंधित कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम, सहिया आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि वहीं शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के सभी प्रसव पूर्व होने वाली सभी जांच करें. इसके लिए महीने में कम से कम दो बार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अथवा आंगनबाड़ी कर्मी घरों तक जाकर गर्भवती महिलाओं से जानकारी इकट्ठा करें एवं प्रसव पूर्व होने वाली जांच कराएं. डीसी ने कहा कि वैसी गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दें जिसकी जांच तो सदर अथवा अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में हुई हो, मगर प्रसव किसी निजी अस्पताल में हुआ हो. इससे संबंधित जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. डीसी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में घूम रहे प्राइवेट अस्पतालों के एजेंटों को चिन्हित करें. अगर कोई सदर अस्पताल अथवा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बरगलाकर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए प्रेरित करता है तो अविलंब इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें.

बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यों पर जताया असंतोष 

डीसी ने बच्चों के नियमित टीकाकरण कार्यों पर असंतोष जताया. उन्होंने इससे संबंधित विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. प्रसव के दौरान माता अथवा शिशु की मौत होने से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेने एवं मामले की तह तक जाकर कारण को दूर करने के निर्देश दिये. इस दौरान कुपोषण उपचार की दिशा में संचालित एमटीसी केंद्रों, राष्ट्रीय कृमि उन्मूलन दिवस, अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियम अनुसार संचालन एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें : सरकारी">https://lagatar.in/government-land-grabbed-job-in-ecl-grabbed-compensation-also-stolen/">सरकारी

जमीन हड़पी, ईसीएल में नौकरी हथियायी, मुआवजा भी डकार गए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही