Search

 
 
 

रांची के 18 तालाबों में मूर्ति विसर्जन आज, प्रशासन अलर्ट, NDRF तैनात

Ranchi News: मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी तालाबों में अलग-अलग कुंड बनाए गए हैं. घरों की मूर्ति और पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए अलग कुंड बनाए गए हैं. जबकि पंडालों का मूर्ति विसर्जन के लिए अलग कुंड बनाए गए हैं. मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में ना जाए, इसके लिए भी निगम की ओर से व्यवस्था की गयी है.
 
तालाबों में की गयी विसर्जन की व्यवस्ता
  • रामलला दुर्गा पूजा समिति करेगा जिला स्कूल में विसर्जन  
  • 18 तालाबों में 18 सुपरवाईजर तैनात
  • सैकड़ों सफाई कर्मी रहेंगे मौजूद
  • तालाबों में की गई है बैरिकेडिंग
  • मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए अलग-अलग कुंड

Ranchi News:  राजधानी में दुर्गा पूजा का उत्सव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. आज शाम रांची के सभी पंडालों में स्थित मूर्तियों का विसर्जन किया जाना है. इसके लिए प्रशासन ने भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है. राजधानी के करीब 176 पंडालों में स्थापित मां दुर्गा,लक्ष्मी,सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की मूर्ति का विसर्जन 18 तालाबों में किया जाएगा. इसे लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए मुख्य रूप से बड़ा तालाब,चडरी तालाब, जगन्नाथ तालाब, अरगोड़ा तालाब समेत अन्य तालाबों में व्यवस्था की गयी है. सभी पंडालों में 3 बजे से मूर्ति विसर्जन के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी.

तालाबों में की गई है बैरिकेडिंग 

मूर्ति विसर्जन को लेकर सभी तालाबों में अलग-अलग कुंड बनाए गए हैं. घरों की मूर्ति और पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए अलग कुंड बनाए गए हैं. जबकि पंडालों का मूर्ति विसर्जन के लिए अलग कुंड बनाए गए हैं. मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में ना जाए, इसके लिए भी निगम की ओर से व्यवस्था की गयी है. तालाब में बांस लगाकर बैरिकेडिंग की गयी है ताकि कोई भी गहरे पानी में जाने से बच सके और कोई हादसा ना हो.

 

Uploaded Image

रांची के बड़ा तालाब की तस्वीर

इसे भी पढ़ें - 

 

रामलला दुर्गा पूजा समिति करेगा विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जित

रांची में पहली बार रामलला दुर्गापूजा समिति जिला स्कूल में मूर्ति विसर्जन करेगा. समिति ने स्वयं विसर्जन कुंड बनाया है. समिति ने ऐसा तालाबों को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है. यह करीब रात 8 बजे होगा. दूसरी ओर अन्य पंडालों की मूर्तियों के लिए 18 तालाबों में 18 सुपरवाईजरों की नियुक्ति की गयी है. इसके साथ ही सफाईकर्मी भी तैनात किए गए हैं. वहीं जिला प्रशासन की ओर से तैराक और  एनडीआरएफ की नियुक्ति भी की गयी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही