Ranchi : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (जैप-1), रांची परिसर स्थित परेड मैदान में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. समारोह में पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बताया गया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देश में कर्तव्य निर्वहन के दौरान विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों के कुल 154 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए. इनमें झारखंड के तीन जवान भी शामिल हैं.

डीजीपी ने शहीद जवानों को किया नमन
इसे भी पढ़ें
झारखंड के तीन जवानों ने दी प्राणों की आहुति
झारखंड के जिन तीन पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी, उनमें दुमका जिले के पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत और पलामू जिले के आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतन कुमार मेहता शामिल हैं.
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में 4 सितंबर 2025 को छापेमारी के दौरान पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान आरक्षी 2035 सुनील राम और आरक्षी 387 संतन कुमार मेहता शहीद हो गए थे.
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अवरुद्ध मार्ग को खाली कराने के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत शहीद हुए थे. इन सभी शहीद जवानों को पुलिस संस्मरण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

पुलिस संस्मरण दिवस पर परेड का आयोजन
शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी झारखंड पुलिस
शहीद जवानों के सम्मान में आयोजित परेड के दौरान उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया. इस दौरान शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया.
साथ ही शहीद जवानों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया. इस दौरान झारखंड पुलिस ने संकल्प लिया कि शहीद जवानों के परिजनों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मी हमेशा खड़े रहेंगे.

