Search

 
 
 

मुश्किल हालात में कोई बच्चा दिखे तो चाइल्डलाइन को 1098 पर फोन करें: विकास

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha): पीएलवी विकास दोदराजका ने नालसा टेन स्कीम के तहत सोमवार को एक स्थानीय कोचिंग इंस्टीट्यूट में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं के बीच विधिक जागरुकता शिविर में बताया कि देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत वाले बालकों की सहायता के लिये 1098 पर फोन कर चाइल्डलाइन को जानकारी देनी चाहिए. पीएलवी सदस्यों ने प्राधिकार के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी, तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और कर्तव्यों के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का बोध भी कराया. दोदराजका ने नालसा की दस योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड">https://lagatar.in/india-england-one-day-series-first-one-day-match-on-tuesday-fierce-competition-expected/">भारत-इंग्लैंड

वनडे सीरीज: मंगलवार को पहला वनडे मैच, जोरदार टक्कर की उम्मीद

प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सहायता की जानकारी दी

शिविर में उपस्थित छात्रों को पीएलवी संजय निषाद तथा मोहम्मद शमीम ने भी प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सहायता, मुफ्त कानूनी सलाह, अधिवक्ता आदि पाने की पात्रता, पीड़ित मुआवजा अधिनियम, लोक अदालत, बाल विवाह, मानव तस्करी, शिक्षा का अधिकार इत्यादि से संबंधी कानूनी जानकारी दी. छात्रों को संस्थान के निदेशक अमित पोद्दार ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षक गण महेश्वर गोप, बैजनाथ महतो, भागीरथी महतो, विकास पान एवं मनोज पुर्ती भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:सोनिया">https://lagatar.in/new-summons-to-sonia-gandhi-ed-summoned-for-questioning-on-july-21/">सोनिया

गांधी को नया समन, ईडी ने 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही