Search

 
 
 

अगर भारत में लगा लॉकडाउन तो हर हफ्ते अर्थव्यवस्था को 1.25 अरब डॉलर का होगा नुकसान : रिपोर्ट

 

LagatarDesk : कोरोना महामारी भारत में तेजी से फैल रही है. हर दिन कोरोना से संक्रमित नये मरीज मिल रहे हैं. हर दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इस बीच कई राज्यों ने आवाजाही और कारोबार पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है. कई राज्यों में नाईट कफ्यू भी लगाया गया है. ब्रिटेन">https://en.wikipedia.org/wiki/Barclays">ब्रिटेन

की ब्रोकरेज कंपनी बार्कलेज की रिपोर्ट कहा गया कि अगर भारत में लॉकडाउन लगता है तो इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को हर हफ्ते लगभग 1.25 अरब डॉलर का नुकसान होगा.

इसे भी पढ़े : सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-10th-exam-canceled-12th-exam-postponed/49823/">सीबीएसई

10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं का एक्जाम टला

लॉकडाउन से जीडीपी ग्रोथ में आयेगी गिरावट

इससे नुकसान से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में GDP की वृद्धि दर 1.40 फीसदी प्रभावित हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर मौजूदा अंकुश मई के अंत तक रहते हैं तो आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को 10.5 अरब डॉलर का नुकसान होगा. मौजूदा समय पर भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में 0.34 फीसदी की गिरावट आ सकती है.

लॉकडाउन से पहली तिमाही में होगी सबसे अधिक नुकसान

बार्कलेज इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री राहुल बजोरिया के अनुसार, अगर अंकुश मई 2021 अंत तक रहते हैं तो इससे भारी नुकसान होगा. यह रिपोर्ट को राहुल बजोरिया और श्रेया सोधानी ने लिखी है. राहुल बजोरिया ने कहा कि लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था को पहली तिमाही में बहुत अधिक नुकसान होगा. रिपोर्ट के अनुसार, यदि यह अंकुश दो महीन तक रहता है तो मौजूदा कीमत पर जीडीपी में 0.34 फीसदी की गिरावट आयेगी. वहीं वास्तविक जीडीपी में लगभग 0.20 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है.

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.85 लाख के पार

भारत दुनिया में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में सबसे आगे है. भारत ने अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.85 लाख मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से होने वाले मौतों की संख्या 1000 के पार पहुंच गयी है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 लाख के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,85,248 नये केस आये हैं. पिछले 24 घंटे में 1,026 लोगों की मौत हुई है . भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 13,871,321 पर पहुंच गया है. देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,72,115 पर पहुंच गयी है. भारत के कुल मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 48 फीसदी के करीब है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही