Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इजराइल तेहरान पर परमाणु हमला करेगा, तो इस्लामाबाद भी उस पर परमाणु बमों से अटैक करेगा : ईरान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 14 जून को नेशनल असेंबली में आह्वान किया था कि मुस्लिम देशों को इज़राइल के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए,
Advertisement
Advertisement

Tehran :  ईरान के एक  टॉप जनरल ने चौंकाने वाला बयान दिया है. ईरानी टेलीविजन को इंटरव्यू देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने ईरान को बताया है कि अगर इज़राइल तेहरान पर परमाणु हमला करेगा, है, तो इस्लामाबाद भी इजरायल पर परमाणु हमला कर देगा.

 

जनरल के इस बयान का दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञ विश्लेषण कर रहे हैं. हालांकि इस संबंध में अब तक किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.   पाकिस्तान ने इजरायल-ईरान युद्ध की शुरुआत होते ही मुस्लिम एकता का हवाला देते हुए ईरान का समर्थन किया था.

 

तुर्की टुडे ने वरिष्ठ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसिन रेजाई के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने ईरान से कहा है कि अगर इजराइल परमाणु मिसाइलों का उपयोग करता है, तो हम(पाकिस्तान) भी इजराइल पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे.

 


हालांकि किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से ऐसी कोई बात नहीं कहा है.  इज़राइल ने 13 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर सीधे हमले किये हैं.  दोनों देश बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र में हमला कर रहे हैं. लोगों की पाकिस्तान पर नजर है कि वह आगे क्या करता है.

 

हालांकि तेहरान पर इजराइल हमले के बाद मुस्लिम एकता की बात कहते हुए पाकिस्तान ने  कहा था कि वह ईरान के पीछे खड़ा रहेगा.  

 


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने 14 जून को नेशनल असेंबली में आह्वान किया था कि मुस्लिम देशों को इज़राइल के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए,  नहीं तो सभी देशों को ईरान और फिलिस्तीन जैसी  स्थिति का सामना करना पड़ेगा.  आसिफ ने उन मुस्लिम देशों से आग्रह किया जिनके इजराइल के साथ राजनयिक संबंध हैं उन्होंने कहा कि कि इस्लामी देश इज़राइल संबंध तोड़ लें.  

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही