Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एयर इंडिया के एक और ड्रीमलाइनर में तकनीकी खराबी, हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब एअर इंडिया की एक और ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खामी सामने आई है. हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के कारण वापस हांगकांग लौटाया गया. यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित थी. जानकारी के अनुसार, विमान को हांगकांग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. एअर इंडिया की तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है, ताकि गड़बड़ी के कारणों का पता लगाया जा सके.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब एयर इंडिया की एक और ड्रीमलाइनर फ्लाइट में तकनीकी खामी सामने आई है. हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के कारण वापस हांगकांग लौटाया गया. यह फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर द्वारा संचालित थी. जानकारी के अनुसार, विमान को हांगकांग एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयर इंडिया की तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है, ताकि गड़बड़ी के कारणों का पता लगाया जा सके. 

 

 

लुफ्थांसा की फ्लाइट को भी लौटना पड़ा था फ्रैंकफर्ट

इससे पहले, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा फ्लाइट LH752 को बम की धमकी के चलते वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा था. एयरलाइन का कहना था कि हैदराबाद में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी, इसलिए विमान को वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा. 

 

बम की धमकी के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की करायी गयी थी इमरजेंसी लैंडिंग 

अहमदाबाद विमान हादसे के दूसरे ही दिन शुक्रवार को एयर इंडिया के एक विमान की थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट नंबर AI-379  फुकेट से नयी दिल्ली आ रही थी. इस विमान में 156 यात्री सवार थे. इसी दौरान टॉयलेट के पास बम की धमकी वाला नोट मिला था.  जिसके बाद फुकेट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी थी.

 

 

अहमदाबाद हादसे ने पहले ही खड़े किए हैं कई गंभीर सवाल

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया था, जिसमें 270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. हादसे में केवल एक यात्री बचा, जबकि विमान में सवार 142 यात्रियों और 10 क्रू सदस्यों में से बाकी सभी की मौत हो गई थी. इस हादसे ने एयर इंडिया की सुरक्षा मानकों, पायलट ट्रेनिंग और विमान रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार ने हादसे की जांच के लिए हाई लेवल जांच समिति का गठन किया है, जिसमें DGCA, AAIB और स्वतंत्र विमानन विशेषज्ञ शामिल हैं. 

 

लगातार घटनाएं बढ़ा रही हैं चिंता

एयर इंडिया में लगातार आ रही तकनीकी खामियों और सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं ने आम यात्रियों के मन में एयर इंडिया की विश्वसनीयता को लेकर चिंता पैदा कर दी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही