Search

 
 
 

जलापूर्ति योजनाओं में 10 दिन में प्रगति नहीं हुई तो कार्रवाई: पलामू डीसी

डीसी समीरा एस ने संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व संवेदकों को 7 से 10 दिनों के भीतर कार्यों में ठोस प्रगति लाने का निर्देश दिया. कहा कि प्रगति की समीक्षा के लिए 10 दिनों के भीतर पुनः बैठक होगी.
 
अथिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं डीसी समीरा एस.

Medininagar : पलामू डीसी समीरा एस ने बुधवार को पेयजल से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत चल रही योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने सभी एमवीएस (मल्टी विलेज स्कीम) के संवेदकों को जलापूर्ति के लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करने और 10 दिनों के भीतर प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में योजना में प्रगति नहीं हुई, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व संवेदकों को 7 से 10 दिनों के भीतर कार्यों में ठोस प्रगति लाने का निर्देश दिया. कहा कि प्रगति की समीक्षा के लिए 10 दिनों के भीतर पुनः बैठक होगी.

 


बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, मॉडल मार्किंग विलेज व मॉडल विलेज सत्यापन सहित अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की गई. डीसी ने सभी बीडीओ व विभागीय कर्मियों को  समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी जावेद हुसैन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व जिला समन्वयक मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही