Search

 
 
 

पलामूः युवक के अपहरण की कोशिश व मारपीट के 8 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01 GJ 3950) से जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिस्फोटा चौक स्थित रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला में एक युवक आनंद कुमार रवि के अपहरण की कोशिश और मारपीट मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, इस मामले का मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी है. उसके पास से अवैध हथियार, गोली, मोबाइल फोन व एक काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है.

 

जानकारी के अनुसार को सद्दाम कुरैशी और उसके साथियों ने आनंद कुमार रवि का अपहरण करने का प्रयास किया था. विरोध करने पर उनलोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आनंद कुमार रवि की हत्या के लिए सद्दाम को पांच लाख रुपए की सुपारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि भट्टी मोहल्ला में चल रहे जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया.

 

 

इस संबंध में शहर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01 GJ 3950) से जिले से बाहर भागने की फिराक में हैं. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिस्फोटा चौक स्थित रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया. 31 मार्च की रात करीब 10.45 बजे संदिग्ध स्कॉर्पियो को घेरकर रोका गया और उसमें सवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तार अपराधियों में सद्दाम कुरैशी, छोटू चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, रितेश चंद्रवंशी उर्फ मामा, वशीम अहमद उर्फ बंटी कालिया, वशीम अकरम, रौशन चंद्रवंशी व किशु गुप्ता शामिल हैं. सभी शहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.


तलाशी में आरोपियों के पास से 9 एमएम की एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 8 एमएम व 9 एमएम की गोलियां, मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो जब्त की गई.

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आठ में से सात आरोपी चर्चित नमिता हत्याकांड में भी शामिल रह चुके हैं. इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं घायल आनंद कुमार रवि भी पूर्व में एक आपराधिक मामले में करीब छह वर्ष जेल में रह चुका है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई चन्द्रशेखर यादव, टीओपी-3 प्रभारी मंदु कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही