Search

 
 
 

पलामू : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के निवासी गिरवर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप भुइयां ने बुधवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Palamu: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के निवासी गिरवर भुइयां के 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप भुइयां ने बुधवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की देखरेख में इलाज के बाद उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली. पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही