Search

 
 
 

चान्हो हिंसा पर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन: भाजपा

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चान्हो प्रखंड के गुटवा कदम टोली में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती खुजूर, विनय जायसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह भी मौजूद रहे.
 

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चान्हो प्रखंड के गुटवा कदम टोली में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती खुजूर, विनय जायसवाल और प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह भी मौजूद रहे.

 

नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भाजपा की जांच समिति ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि 25 तारीख को खेत में सिंचाई के दौरान पाइप फटने और पानी बहने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक रूप ले लिया.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना तैयारी के साथ किया गया है. साहू परिवार जब अपने घर लौटा तो 50 से 60 लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया. मुंडा ने कहा कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा.

 

प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि तीन-चार साल के एक मासूम बच्चे को आंगन से बाहर फेंक दिया गया. वहीं गर्भवती महिला प्रियंका के साथ मारपीट की गई, उसका सिर फोड़ दिया गया और पेट पर लात मारी गई. परिवार के अन्य लोगों को भी रॉड से पीटा गया और अभद्र टिप्पणियां की गईं.

 

नीलकंठ सिंह मुंडा ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस घायल लोगों को देखने के बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है. साथ ही उन्होंने एफआईआर में कमजोर और जमानती धाराएं लगाने पर भी सवाल उठाया.

 

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार दहशत में है और भाजपा उनके साथ खड़ी है. भाजपा ने सरकार से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. मुंडा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो भाजपा कानूनी लड़ाई लड़ेगी और आगे आंदोलन भी करेंगी. उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की पहचान रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही