Search

 
 
 

सेवा-समपर्ण से चिकित्सा हो तो कैंसर मरीजों को मिल सकती है आशा की किरणः राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को 'रांची कैंसर समिट-2025' का उद्घाटन किया. राज्यपाल ने कहा कि कैंसर एक जटिल बीमारी है, जो न केवल व्यक्ति के शरीर को, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है. राज्यपाल ने चिकित्सकों को वैद्य नारायणो हरि कहा.
 

Ranchi :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को 'रांची कैंसर समिट-2025' का उद्घाटन किया. राज्यपाल ने कहा कि कैंसर एक जटिल बीमारी है, जो न केवल व्यक्ति के शरीर को, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करती है. राज्यपाल ने चिकित्सकों को वैद्य नारायणो हरि कहा.इससे आगे कहा कि सेवा, करुणा और समर्पण को मूल में रखकर यदि चिकित्सा कार्य हो तो हर कैंसर पीड़ित के जीवन में आशा की किरण जाग सकती है.

 

स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौती


राज्यपाल ने कहा कि झारखंड जैसे राज्य में, जहां दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं एक बड़ी चुनौती है. वहां कैंसर जैसी बीमारियों की समय पर पहचान और समुचित उपचार के लिए समर्पित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं.

 

आयुष्मान भारत योजना की सराहना


राज्यपाल ने 'आयुष्मान भारत' योजना को एक क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि इससे गरीब और वंचित वर्ग को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. इस योजना की पूर्ण सफलता तभी संभव है, जब चिकित्सक, अस्पताल, राज्य सरकारें और समाज मिलकर सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें.
a

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही