Search

 
 
 

अगर आपको भी करना है ट्रेन से सफर तो पढ़ लें यह खबर, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

 

आद्रा मंडल में चल रहे डेवलपमेंट वर्क के कारण आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द

Ranchi : रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे डेवलपमेंट वर्क के कारण आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के ठहराव में परिवर्तन किया गया है. रांची हावड़ा रांची एक्सप्रेस 28 और 29 अप्रैल को भाया कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर के रास्ते चलेगी. बोकारो के गिधनी स्टेशन पर 17 अप्रैल तक कई ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है. इन ट्रेनों का गिधनी स्टेशन पर ठहराव 11 से 17 अप्रैल तक होगा. रेलवे की मानें तो ठाकुर अनुकूल चंद्र के सत्संग उत्सव के कारण ट्रेनों को ठहराव दिया गया है.

इन ट्रेनों का परिचालन रद्द

आद्रा खड़गपुर मेमू 24 से 29 अप्रैल तक रद्द शालीमार भोजूडीह शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस 25 से 27 अप्रैल तक रद्द खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस 25 से 29 अप्रैल तक रद्द आद्रा गारबेटा आद्रा मेमू स्पेशल 27 से 29 अप्रैल तक रद्द आसनसोल हल्दिया आसनसोल एक्सप्रेस 27 से 29 अप्रैल तक रद्द आसनसोल दीघा आसनसोल एक्सप्रेस 28 अप्रैल तक रद्द

इन ट्रेनों को दिया गया है अस्थायी ठहराव

12813 हावड़ा टाटानगर स्टील एक्सप्रेस 12814 टाटानगर हावड़ा स्टील एक्सप्रेस 12871 हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस 12872 टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 22861 हावड़ा कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 22862 कांटाबांजी हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 22891 हावड़ा रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 22892 रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव रहेगा इसे भी पढ़ें : मछली">https://lagatar.in/tejashwis-picture-eating-fish-went-viral-people-got-angry-bjp-also-criticized/">मछली

खाते तेजस्वी की तस्वीर वायरल, भड़के लोग, भाजपा ने भी की आलोचना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही