Search

 
 
 

Ind vs WI 2nd T20 : मैच देखने आ रहे हैं तो जान लें गाइडलाइंस, स्टेडियम में हेलमेट और सिक्कों पर पाबंदी

Ranchi News: जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के अंदर हेलमेट और जेब में सिक्के लेकर जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं है. उन्होंने दर्शकों से टिकट के पीछे लिखे नियमों को पढ़कर आने और उनका सख्ती से पालन करने की अपील की है.
 
JSCA क्रिकेट स्टेडियम

Ranchi News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच के लिए जेएससीए ने दर्शकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 

हेलमेट और सिक्कों के साथ नो एंट्री

जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के अंदर हेलमेट और जेब में सिक्के लेकर जाने की अनुमति बिल्कुल नहीं है. उन्होंने दर्शकों से टिकट के पीछे लिखे नियमों को पढ़कर आने और उनका सख्ती से पालन करने की अपील की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

गेट पर नहीं मिलेगी लॉकर सुविधा

अध्यक्ष ने साफ किया है कि स्टेडियम के गेट पर जेएससीए या स्थानीय प्रशासन की तरफ से दर्शकों का सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी. उन्होंने दर्शकों को सलाह दी है कि वे अपने साथ ऐसा कोई भी सामान लेकर न आएं, जिसे मैच छूटने की हड़बड़ी में गेट पर ही छोड़ना पड़े.

 

मैदान में कूदने से बचें दर्शक

मैच के दौरान फैंस के मैदान में घुसने की घटनाओं पर भी ऐसा न करने की अपील की गई है. अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि दर्शक अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसी हरकत न करें, क्योंकि इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं और राज्य की छवि भी खराब होती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही