Ranchi News : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना है. इस अहम मैच से पहले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
इसे भी पढ़ें...
घरेलू दर्शकों को खेलने का इंतजार
क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या इस युवा खिलाड़ी को अपनी घरेलू सरजमीं पर अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. मैच से पूर्व गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्लेइंग इलेवन पर तस्वीर साफ की.
कोच ने कहा- सभी के पास है मौका
वैभव को अंतिम एकादश (प्लेइंग इलेवन) में जगह मिलने के सवाल पर कोटक ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन सस्पेंस जरूर बढ़ा दिया. उन्होंने साफ किया कि 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल हर एक खिलाड़ी के पास खेलने का बराबर मौका है.
सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर नजर
भारतीय टीम फिलहाल इस टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे है. टीम इंडिया की कोशिश रांची में जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की होगी, जबकि कैरेबियाई टीम हर हाल में वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

