Ranchi News : राजधानी रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए टिकटों की अतिरिक्त बिक्री ऑनलाइन लाइव कर दी गई है. जिन फैंस को पहले दौर में टिकट नहीं मिल सके थे, उनके पास अब अपनी सीट पक्की करने का यह शानदार अवसर है.
इसे भी पढ़ें...
टिकटिंग प्लेटफॉर्म 'district.in' पर शुरू हुई इस अतिरिक्त सेल में अब केवल चुनिंदा श्रेणियों की सीटें ही बची हैं. दर्शक फिलहाल ₹2,500, ₹3,000 और ₹4,500 मूल्य वर्ग के टिकट बुक कर सकते हैं. इन दरों पर क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम के प्रीमियम टेरेस के साथ-साथ विंग ए, विंग सी और विंग डी के लोअर टियर में अपनी सीटें सुरक्षित कर सकते हैं.
शुक्रवार शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है. चूंकि मैच में अब महज कुछ ही घंटों का वक्त बचा है और अतिरिक्त टिकटों का कोटा भी बेहद सीमित है, इसलिए बची हुई सीटें तेजी से बुक हो रही हैं. स्टेडियम में लाइव मुकाबला देखने के इच्छुक दर्शकों को बिना देर किए ऑनलाइन जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

