Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RMC: नगर आयुक्त की अपील, लंबे समय से घर के आसपास जमा हो कचरा तो इन नंबरों पर करें कॉल 06512200011, 9431104429

Advertisement
Advertisement

मोबाइल पर गूगल लोकेशन ऑन करके व्यक्ति कर सकते हैं वाट्सअप या कॉल, तत्काल होगी सफाई

Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर बीते दिनों “चलो करें कोरोना को डाउन, रांची बनेगा नंबर वन टाउन” अभियान चलाया गया था. इस दौरान निगम के वैसे वार्डों जहां बड़े-बड़े नाली में जल-जमाव की समस्या रहती है, उसे चिंह्ति करते हुए उसकी सफाई की गयी थी. अभियान की सफालता को देखते हुए अब निगम घरों के पीछे लंबे समय से जमा हुए कचरे को साफ करने का अभियान शुरू करने जा रहा है. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने शहरवासियों से अपील है कि अगर किसी के घर के पीछे यह कचरा लंबे समय से डंप किया हो, तो वे 06512200011 पर डायल कर जानकारी दें. जानकारी मिलने के अगले 24 से 48 घंटे के भीतर सफाई करने का काम सुनिश्चित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/state-government-should-give-financial-educational-social-security-to-the-family-of-those-who-died-from-corona-sudesh-mahto/66915/">कोरोना

से मरने वालों के परिवार को आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक सुरक्षा दे राज्य सरकार : सुदेश महतो

वीडियो जारी करते हुए नगर आयुक्त ने कहा है कि अभी भी कई वार्डों में संकरे व बंद गलियों में लंबे समय से कचरा डंप किया हुआ है. यहां आज तक सफाई कार्य नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी गलियों की सफाई के लिए निगम गुरूवार से एक सफाई अभियान शुरू करने जा रहा है. निगम के सभी अधिकारी, सिटी मैनेजर, सफाईकर्मी, इंजीनियर को सभी वार्डों में जिम्मेवारी सुनिश्चित की गयी है. वे तंग गलियों का निरीक्षण करेंगे. पहले ऐसे गलियों को चिंह्ति किया जाएगा फिर उसकी सफाई शुरू की जाएगी. नगर आयुक्त ने यह भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति स्वतः इसकी जानकारी निगम को देता है, तो इससे निगमकर्मियों को काफी आसानी होगी.

नगर आयुक्त ने यह भी कहा है कि अगर नंबर पर संपर्क नहीं होने पर लोग स्वतः जमा कचरे का फोटो खींच कर वाट्सअप नंबर पर दे सकते हैं. इसके लिए व्यक्ति अपने मोबाइल पर गूगल लोकेशन को ऑन कर वाट्सअप नंबर 9431104429 पर भेज दें. तत्काल ही सफाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- दाल">https://lagatar.in/formation-of-5-member-investigation-team-in-the-lizard-case-found-in-lentils/66900/">दाल

में मिली छिपकली मामले में 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन, 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही