Search

 
 
 

"रांची पुलिस को सजा देना चाहते हैं तो अलकायदा करें ज्वाइन", वायरल हो रहा पोस्टर

 
Ranchi:10 जून को जुमे की नमाज के बाद मेन रोड में जमकर हिंसा की घटना हुई थी. इसके बाद रांची में तनाव की स्थिति हो गई थी. अब माहौल सामान्य हो रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि रांची पुलिस को सजा देना हैं तो अलकायदा ज्वॉइन करें. इस वायरल पोस्टर का लगातार.इन">http://lagatar.in">लगातार.इन

पुष्टि नहीं करता है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/2-22.jpg"

alt="" width="720" height="1514" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/3-19.jpg"

alt="" width="715" height="722" /> वायरल तस्वीरें

क्या है अलकायदा

अलकायदा दुनिया का पहला ऐसा संगठन है जिसने अपने आतंकवादियों को हाईटेक और टेकसेवी बनाया है, और आतंक की दुनिया में उच्च शिक्षित पुरुषों और महिलाओं को टेरर फैलाने में लगाया है. इन लोगों से उम्मीद नहीं की जाती की उच्च शिक्षा प्राप्त पेशेवर इस तरह का काम करेंगे. इतना ही नहीं, इन्होंने आत्मघाती बनने का रास्ता चुना. अल-कायदा का गठन अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को न्यूयॉर्क के ट्‍विन टॉवर (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) को धराशायी करने वाले आत्मघाती हमलावरों को तैयार किया था. घटना को अंजाम देने वाले आतंकी ओसामा बिन लादेन ने वर्ष 1988 में संगठन तैयार किया था. इसे पढ़ें-ICC">https://lagatar.in/icc-t20-ranking-jharkhands-chhore-made-a-long-jump-went-straight-from-75th-to-number-7th/">ICC

टी-20 रैकिंग में झारखंड के छोरे ने लगाई लंबी छलांग, 75वें से सीधे पहुंचा 7वें नंबर पर
दावा किया जाता है कि इस संगठन का अंत 2011 में अमेरिकी सेना ने ओसामा को पाकिस्तान के एबटाबाद में मारकर किया, लेकिन मिस्र के अयमान-अल-जवाहिरी ने ओसामा की मौत के बाद इस संगठन को बनाए रखा. लेकिन सीरिया और इराक के गृहयुद्ध से उपजे पावर वैक्यूम ने अबू बकर अल बगदादी को एक नया संगठन खड़ा करने को प्रेरित किया और अल कायदा का एक बड़ा हिस्सा आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के नाम से दुनिया के सामने आया. इसी संगठन के बैनर तले अल बगदादी ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) नाम के खिलाफत की नींव डाली और उसने खुद को दुनियाभर के ‍मुस्लिमों का खलीफा (सर्वोच्च धर्मगुरु) घोषित किया.

29 आरोपी अरेस्ट

मेन रोड में उपद्रव करने वाले 29 आरोपितों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कई आरोपित रिम्स में भर्ती हैं. रिम्स में भर्ती आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा. इसके अलावा पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. कई और आरोपितों की पहचान हो गई है, उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी. इसे भी पढ़ें-हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-order-appoint-fourth-class-employees-in-rims-soon/">हाईकोर्ट

का आदेशः RIMS में जल्द करें चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही