Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसों को बचाना है, तो पेड़ लगाएं : हरीन्द्रानंद जी

Ranchi  : सांसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगायें हम स्लोगन के साथ बुधवार को शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन की ओर से डीबडीह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यक्रम किया गया. मुख्य अतिथि वरेण्य गुरुभ्राता हरीन्द्रानंद जी ने कहा कि पर्यावरण की समस्या एक वैश्विक समस्या बनती जा रही है. एक तरफ भूगर्भीय तापमान बढ़ता ही जा रहा है, तो दूसरी ओर वायु प्रदूषण अपने चरम पर है. हाल के दिनों में देश प्रदूषित हवा से बेहाल है. धरती प्रदूषित होती जा रही है. इससे बचने के लिए पेड़ लगाएं. हम पेड़-पौधों को लगातार काटते जा रहे हैं. धरती पर पेड़-पौधे एवं वन कम होते जा रहे हैं. इसका दुष्परिणाम हमारी अगली पीढ़ी को अवश्य ही झेलना पड़ेगा. सांसों को बचाना है तो पेड़ लगाएं.

20 लाख पौधे पूरे देश में लगा चुके हैं हमलोग - अर्चित आनंद

न्यास के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद जी ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित लगभग पचास से अधिक संगोष्ठी हमलोग कर चुके हैं. पिछले वर्ष तक हमलोगों ने लगभग 20 लाख पौधे पूरे देश एवं नेपाल के क्षेत्रों में लगाया है. कितना दुखद है कि हम प्रौद्योगिकी के इतने आदी हो गए हैं कि हम अपने पर्यावरण पर होने वाले हानिकारक प्रभावों की अनदेखी करते हैं. यदि हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं, तो अधिक से अधिक पेड़ लगाएं. इसे भी पढ़ें-ईमानदारी">https://lagatar.in/example-of-honesty-bokaro-auto-driver-handed-over-bag-full-of-mobile-to-dsp/">ईमानदारी

की मिसाल: बोकारो के ऑटो चालक ने मोबाइल से भरा बैग DSP को सौंपा

गुरु शिव प्रकृति के पालक हैं, संरक्षक भी हैं- बरखा सिन्हा

न्यास की अध्यक्षा बरखा सिन्हा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व और कल्याण के लिए पेड़ और पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं. लेकिन हम में से कितने लोग नियमित रूप से पेड़ लगाते हैं? यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह समय है जब आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए. पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी प्रयास कर सकें, उन्हें करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे गुरु शिव प्रकृति के पालक हैं, संरक्षक भी हैं.

बिहार और झारखंड के लोग हुए शामिल 

कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के लोग सम्मिलित हुए. आगंतुकों ने भी अपने विचार रखे कि किस तरह से वृक्षों का संरक्षण किया जाये, ताकि प्रदूषण से लड़ा जा सके और हम स्वच्छ हवा में सांस ले सकें. इसे भी पढ़ें- ICC">https://lagatar.in/icc-test-rankings-babar-azam-in-top-3-in-all-three-formats-pant-remains-at-5th-position/">ICC

टेस्ट रैंकिंग: बाबर आजम तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में, पंत 5वें स्थान पर कायम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही