Washington : अमेरिका स्थित इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IFPRI) की ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आने वाले समय में दक्षिण एशिया क्लाइमेट चेंज का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन सकता है. इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2100 तक दक्षिण एशिया का तापमान 1.2 से 4.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि भारत का तापमान 2.4 से 4.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. रिपोर्ट की मानें तो क्लाइमेट चेंज की वजह से भारत में हीट वेव की घटनाएं भी तीन से चार गुना तक बढ़ सकती हैं.
सत्र : महंगाई, GST पर आज भी विपक्षी दलों का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन, कहा, पीएम मोदी खुद सदन में आयें, चर्चा करायें
में गंगा नदी के तेज बहाव में बहे 18 कावड़िए, आर्मी के तैराक दल व एसडीआरएफ ने बचाया
2030 तक नौ करोड़ भारतीयों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा
जलवायु परिवर्तन का कहर आने वाले सालों में और ज्यादा बढ़ने वाला है, जिस कारण भारत की नौ करोड़ से ज्यादा आबादी पर भुखमरी का खतरा मंडरा रहा है. द ग्लोबल फूड पॉलिसी रिपोर्ट 2022 में कहा गया कि 2030 तक नौ करोड़ भारतीयों को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा. रिपोर्ट केअनुसार आने वाले वाले 70-80 सालों में फसलों की पैदावर में काफी कमी आयेगी और हीट वेव एंव गर्मी का स्तर भी कई गुना ज्यादा बढ़ जायेगा. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-opposition-parties-protest-in-parliament-complex-on-inflation-gst-even-today-said-pm-modi-himself-should-come-to-the-house-discuss/">मॉनसूनसत्र : महंगाई, GST पर आज भी विपक्षी दलों का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन, कहा, पीएम मोदी खुद सदन में आयें, चर्चा करायें
भारत में भीषण गर्मी हर साल रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है
बता दें कि भारत में भीषण गर्मी हर साल रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. इस साल उत्तर भारत में गर्मी अभी भी झुलसा रही है. जान लें कि गर्मी के मौसम में राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया था. रिपोर्ट कहती है कि बद से बदतर हालात आने वाले समय में हो सकते हैं. क्योंकि इस सदी के आखिर तक भारत का तापमान लगभग साढ़े 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए अलग-अलग देश अपने-अपने स्तर पर कदम उठा रहे हैं, लेकिन दक्षिण एशियाई देश इसमें काफी पिछड़ गये हैं. हालांकि इंटरनेशनल वॉटर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल रिसर्चर अदिती मुखर्जी कहती हैं कि वैश्विक औसत तापमान की तुलना में दक्षिण एशिया का औसत तापमान थोड़ा कम बढ़ा है. इसे भी पढ़ें : हरिद्वार">https://lagatar.in/18-kavadias-washed-away-in-the-strong-current-of-river-ganga-in-haridwar-armys-swim-team-rescued/">हरिद्वारमें गंगा नदी के तेज बहाव में बहे 18 कावड़िए, आर्मी के तैराक दल व एसडीआरएफ ने बचाया
Leave a Comment