Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार का आयोजन, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

माह-ए-रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस इफ्तार पार्टी में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: माह-ए-रमजान के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस इफ्तार पार्टी में विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Uploaded Image

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और रोजेदारों ने भाग लिया. मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और रमजान की मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना आपसी सौहार्द, भाईचारा और समरसता का संदेश देता है. यह पर्व लोगों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि रमजान का महीना त्याग, तपस्या, करुणा और मानव सेवा का भी संदेश देता है.

Uploaded Image

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अतिथियों के साथ सामूहिक दुआ में हिस्सा लिया और राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी नमाज अदा कर राज्य और देश में अमन-चैन और भाईचारे की कामना की.

 

इस अवसर पर कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. इनमें राधा कृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार, शिल्पी नेहा तिर्की और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सहित कई विधायक शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही