Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः बाबा मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ हुई नगर गंवाली पूजा

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में नगर गंवाली पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई. यह बाबा मंदिर से जुड़ी प्राचीन परंपरा है, जो शहर की सुख, शांति व महामारियों से रक्षा के लिए की जाती है. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में बाबा मंदिर प्रांगण स्थित तारा मंदिर के सामने धूमना अर्पित करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की गई.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में नगर गंवाली पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई. यह बाबा मंदिर से जुड़ी प्राचीन परंपरा है, जो शहर की सुख, शांति व महामारियों से रक्षा के लिए की जाती है. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में बाबा मंदिर प्रांगण स्थित तारा मंदिर के सामने धूमना अर्पित करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की गई.


देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसडीओ रवि कुमार, सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल मंटू झा व सदस्यों ने भी धूमना अर्पित कर माता से मंगल कामना की. नगर गंवाली पूजा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर पहुंचे थे. सभी ने शाम को संध्या आरती कर मां काली को धूमना अर्पित की.

 


यह पूजा आदि काल से होती आ रही है. पूर्व में बुद्धिजीवियों व धर्माचार्यों ने महामारी की रोकथाम के लिए यह पूजा शुरू की थी, जिसमें तीन दिनों तक माता की आराधना करने का निर्णय लिया गया था. इस परंपरा का आज भी निर्वहन हो रहा है. इसके तहत प्रथम दिन नगर बांधा जाता है. इस दिन नगर के लोग नगर से बाहर नहीं जाते हैं. उसके बाद से माता को शर्बत व जल अर्पित किया जाता है. दूसरे दिन शोभायात्रा निकालकर आजाद चौक स्थित माता शीतला को निमंत्रण देने के लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा के नेतृत्व में लोग गाजा-बाजा व धूमना जलाकर पहुंचते हैं. तीसरे दिन मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. शाम को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित मां काली मंदिर के सामने धूमना जलाया जाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही