Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः डीसी ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, जमाखोरों पर कार्रवाई का निर्देश

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पेट्रोल पंप संचालकों व गैस एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्टॉक की नियमित जांच करने और उपभोक्ताओं को तय दरों पर ही गैस-पेट्रोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने की. उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों व गैस एजेंसियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्टॉक की नियमित जांच करने और उपभोक्ताओं को तय दरों पर ही गैस-पेट्रोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक है. इसलिए लोगों को घबराकर खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंन संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों की आवक व वितरण की प्रतिदिन निगरानी करें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. सभी गैस एजेंसियों को सख्त हिदायत दी कि पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराएं.

 


बैठक में एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति व जमाखोरी रोकने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई. इसके तहत कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में कटौती कर घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई. शहरी क्षेत्र में गैस बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही