Search

 
 
 

देवघर : सिर कटी लाश मिलने पर बवाल, वैद्यनाथपुर चौक जाम, टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन

जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित ठाढ़ी गांव से सिर कटी युवक की लाश मिलने के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए. लोगों ने वैद्यनाथपुर चौक के पास सड़क पर शव रखकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया.
 

Deoghar :  जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित ठाढ़ी गांव से सिर कटी युवक की लाश मिलने के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए. लोगों ने वैद्यनाथपुर चौक के पास सड़क पर शव रखकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया.

 

देखते ही देखते पूरा इलाका आंदोलन का केंद्र बन गया और वैद्यनाथपुर चौक से लेकर विदेशी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

पूरा इलाका पुलिस प्रशासन हाय-हाय के नारों से गूंज उठा. इस दौरान परिजन बेहद भावुक नजर आए और हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक सिंह, थाना प्रभारी राजीव कुमार, रीखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार समेत कई अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुट गए. खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारियों का आंदोलन जारी था. 

 

गौरतलब है कि एक दिन पहले ठाढ़ी मैदान से युवक की सिर कटी लाश बरामद हुई थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि हत्या के कारणों और आरोपियों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. 

 

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, लेकिन हालात को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही