Search

 
 
 

धनबादः 8 लेन सड़क फिर धंसी, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

झारखंड मोड़ स्थित क्रेशर के समीप सर्विस रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया और वहां खतरनाक गड्ढा बन गया है. इससे 8 लेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है.
 

Dhanbad : धनबाद से एक बार फिर चिंताजनक खबर सामने आई है. राज्य की पहली 8 लेन सड़क एक बार फिर धंस गई है. झारखंड मोड़ स्थित क्रेशर के समीप सर्विस रोड का एक हिस्सा अचानक धंस गया और वहां खतरनाक गड्ढा बन गया है. इससे 8 लेन सड़क निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है. 


स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त स्थान पर सड़क का हिस्सा अचानक बैठ गया और देखते ही देखते गहरा गड्ढा हो गया. वहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है. लोगों में डर का माहौल है. जानकारी के अनुसार घटना के पीछे भूमिगत पाइपलाइन के टूटने या लीकेज की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि पाइपलाइन से पानी के रिसाव के कारण अंदर की मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे सड़क धंस गई.

 

 

गौरतलब है कि इस 8 लेन सड़क का निर्माण करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इसमें विश्व बैंक की सहायता भी शामिल रही है. बावजूद इसके बार-बार सड़क धंसने की घटनाएं निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.


इससे पहले भी इसी स्थान पर कई बार सड़क धंस चुकी है. हर बार अस्थायी मरम्मत कर मामले को टाल दिया गया. स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला जा सका है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान के साथ सड़क की मरम्मत कराई जाए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और आवागमन सुरक्षित हो सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही