Search

 
 
 

IG ने JAP-10 बटालियन मुख्यालय का किया निरीक्षण, जवानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

Ranchi News : झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के JAP आईजी सुनील भास्कर ने JAP-10 बटालियन मुख्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान समादेष्टा की मौजूदगी में बटालियन की व्यवस्थाओं, वाहनों, सुरक्षा उपकरणों और जवानों से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई.
 
आईजी सुनील भास्कर

Ranchi News : झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के JAP आईजी सुनील भास्कर ने JAP-10 बटालियन मुख्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान समादेष्टा की मौजूदगी में बटालियन की व्यवस्थाओं, वाहनों, सुरक्षा उपकरणों और जवानों से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई.

 

निरीक्षण के दौरान पुराने और अनुपयोगी वाहनों के रद्दकरण की प्रक्रिया पूरी कर नए वाहनों के आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया. वहीं, समादेष्टा एवं सभी वरीय पुलिस उपाधीक्षकों को बटालियन की विभिन्न कंपनियों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया.

 

IG सुनील भास्कर ने जीपी शाखा को निर्देश दिया कि विभिन्न कंपनियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए. रैप की कंपनी में सुरक्षा उपकरणों के आवंटन को लेकर संबंधित स्तर पर पत्राचार करने का भी निर्देश दिया गया.

 

पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान पुलिस सभा का भी आयोजन किया गया. इसमें पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से विमर्श किया गया. MACP, पेंशन, महिला बैंड के लिए म्यूजिक रूम की व्यवस्था और महिला बैंड में नए सदस्यों के प्रशिक्षण समेत कई मुद्दे उठाए गए.

 

IG  ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान बटालियन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने, जवानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही