Search

 
 
 

Deoghar News: जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन से अवैध बीयर और शराब बरामद

Deoghar News: गंगासागर एक्सप्रेस में RPF की टीम ऑपरेशन सतर्क के तहत जांच कर रही थी. ट्रेन के मधुपुर से जसीडीह के बीच पहुंचने पर जवान जनरल बोगी में यात्रियों के सामान की जांच कर रही थी.
 
ट्रेन से शराब बरामद

Deoghar News: जसीडीह में RPF ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगासागर एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. शराब ट्रेन की जनरल बोगी में रखे एक लावारिस बैग से मिली. बरामद शराब की कीमत करीब 14 हजार 460 रुपये बताई गई है. आशंका जताई जा रही है कि तस्कर शराब की इस खेप को बंगाल से बिहार लेकर जा रहे थे. हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

इसे भी पढ़ें: 

ट्रेन संख्या 13185 अप गंगासागर एक्सप्रेस में RPF की टीम ऑपरेशन सतर्क के तहत जांच कर रही थी. ट्रेन के मधुपुर से जसीडीह के बीच पहुंचने पर जवान जनरल बोगी में यात्रियों के सामान की जांच कर रही थी. इसी दौरान उनकी नजर एक ऐसे बैग पर पड़ी, जिसके आसपास कोई यात्री मौजूद नहीं थे.

 

RPF के जवानों ने बोगी में मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की. काफी पूछताछ के बाद भी किसी यात्री ने बैग को अपना नहीं बताया. इसके बाद पुलिस का शक बढ़ गया. यात्रियों की मौजूदगी में बैग खोलकर उसकी जांच की गई, तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर मिली.

 

RPF के मुताबिक, लावारिस बैग से इम्पीरियल ब्लू की 6 फुल बोतल और 6 क्वार्टर बरामद किए गए. इसके साथ ही किंगफिशर बीयर के 60 केन भी मिले. बैग से मिली शराब और बीयर की कुल मात्रा साढ़े 35 लीटर से अधिक बताई जा रही है. जब्त शराब की कीमत करीब 14 हजार 460 रुपये आंकी गई है.

 

गंगासागर एक्सप्रेस के जसीडीह स्टेशन पहुंचने के बाद RPF की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की. इस दौरान वहां मौजूद यात्रियों को गवाह बनाया गया. जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शराब को आबकारी विभाग देवघर के हवाले कर दिया गया.

 

बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप बंगाल से खरीदकर बिहार ले जाई जा रही थी. बिहार में शराबबंदी होने के कारण ट्रेनों के जरिए अवैध रूप से शराब पहुंचाने के मामले सामने आते रहते हैं. इसी को देखते हुए रेलवे क्षेत्र में संदिग्ध सामान की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही