Search

 
 
 

अवैध कब्जा हटायें नहीं तो होगी कार्रवाई : दीपांकर राम

 
पणन सचिव दीपांकर राम ने किसान शेड का किया औचक निरीक्षण Barwadih, Latehar: कृषि उत्पादन बाजार समिति, लातेहार के पणन सचिव दीपांकर राम ने गुरुवार को बरवाडीह बाजार के किसान शेड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शेड में अवैध कब्जा एवं अतिक्रमण करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होने शेड में चौकी और बक्सा रखकर जगह कब्जा करने वालों को वहां से हटाने का निर्देश दिया. कहा कि बाजार के शेड पर किसी भी व्यक्ति का कब्जा नहीं होना चाहिए. यहां हर किसी को दुकान लगाने का मौका मिलना चाहिए. जिसको जहां जगह मिले वह वहां अपनी दुकान लगा सकता है. कोई दूसरा व्यक्ति उसे यह कहकर हटा नही सकता कि कल यह मेरी जगह थी. इसे भी पढ़ें-‘चार">https://lagatar.in/chaar-hundred-paar-or-the-wind-of-change-will-blow/">‘चार

सौ पार’ या बहेगी बदलाव की बयार!

पणन सचिव के निर्देश के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

पणन सचिव दीपांकर राम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अवैध कब्जा नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जिनका बाजार समिति में दुकान आवंटित है वैसे दुकानदार अगर शेड पर भी कब्जा करते है तो उनके दुकानों का आवंटन रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पणन सचिव के निरीक्षण के बाद अतिक्रमणकारी दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. पणन सचिव ने बताया कि कई दिनों से यहां के दुकानदारों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि उन्हें बाजार शेड में दुकान लगाने नहीं दिया जाता हैं. निरीक्षण के दौरान विभाग के प्रधान सहायक जगबालक प्रसाद, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज, सलाहकार सिराज अहमद, महासचिव जैकी चौरसिया, उपाध्यक्ष स्वरित छाबड़ा, फिरोज सिद्दीकी, सतीश प्रसाद और विजय ठाकुर समेत व्यवसायिक समिति के कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-demonstration-of-hindu-and-sikh-refugees-in-protest-against-the-statements-of-opposition-leaders-on-caa/">दिल्ली:

सीएए पर विपक्षी नेताओं के बयानों के विरोध में हिंदू और सिख शरणार्थियों का प्रदर्शन  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही