Search

 
 
 

अवैध खनन केस : आरोपी दाहू यादव ने मांगी अग्रिम बेल

साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉंड्रिंग केस के आरोपी दाहू यादव ने रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. दाहू यादव करीब तीन वर्षों से ज्यादा समय से फरार चल रहे हैं.
 

Ranchi :   साहिबगंज में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉंड्रिंग केस के आरोपी दाहू यादव ने रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. वह करीब तीन वर्षों से अधिक समय से फरार चल रहे हैं.

 

दाहू सहित अन्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर

ईडी ने पिछले दिनों दाहू यादव समेत छह आरोपियों के विरुद्ध पूरक आरोप पत्र (सप्लीमनेट्री प्रोसिक्यूशन कंप्लेन) दायर किया है. यह पूरक आरोप पत्र रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में दाखिल किया गया है. हालांकि कोर्ट ने ED की पूरक आरोप पत्र पर अब तक संज्ञान नहीं लिया है. 

 

18 जुलाई 2022 के बाद से फरार

बता दें कि दाहू यादव 18 जुलाई 2022 को रांची स्थित ED कार्यालय में पेश होने के बाद से गायब हैं. तब से जांच एजेंसियां उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2023 में दाहू को सरेंडर करने का आदेश दिया था. लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे. ऐसे में पुलिस, ईडी और सीबीआई ने दाहू यादव को वॉन्टेड घोषित कर दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही