Search

 
 
 

अवैध खनन मामला: ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे आर्किटेक्ट विनोद सिंह

 
Ranchi : साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले में ग्रीड कंसल्टेंट के आर्किटेक्ट विनोद सिंह से सोमवार को ईडी ऑफिस में पूछताछ होनी थी. 11 बजे ही उन्हें ईडी ऑफिस पहुंचना था, लेकिन अबतक नहीं पहुंचे हैं. उनकी ओर से कोई सूचना भी ईडी को नहीं भेजी गई है. इससे पहले ईडी ने बीते 11 जनवरी को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था, हालांकि वे भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. इसके अलावा मंगलवार (16 जनवरी) को सीएम के प्रेस सलाहकार को भी ईडी ने पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया है. झारखंड कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने ईडी को पत्र लिखकर यह जानकारी मांगी है, वह राज्य सरकार के अफसरों को किस आधार पर पूछताछ के लिए समन कर रही है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-secretariat-employee-reached-ed-office-with-reply-to-the-letter/">रांची

: पत्र का जवाब लेकर सीएम सचिवालय का कर्मी पहुंचा ईडी ऑफिस

एक साथ 12 ठिकानों पर ईडी ने की थी छापेमारी

साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने बीते तीन जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी. ईडी ने एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं. बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें -कौन">https://lagatar.in/who-is-mayank-singh-of-aman-sahu-gang-who-has-not-been-arrested-yet/">कौन

है अमन साहू गिरोह का मयंक सिंह, जिसकी अबतक नहीं हो सकी है गिरफ्तारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही