Search

 
 
 

अवैध खनन केस : ईडी का गवाह विजय हांसदा आज भी अपने बयान से मुकरा, कहा-नहीं मिली धमकी

 
विजय हांसदा ने कहा- मुझे पंकज मिश्रा ने धमकी नहीं दी Ranchi :  साहिबगंज समेत संथाल परगना इलाके में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में आज बुधवरा को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. ईडी का गवाह विजय हांसदा आज भी अपने बयान से मुकर गया. उसने कोर्ट के समक्ष कहा कि मुझे कोई धमकी नहीं मिली, पंकज मिश्रा ने कभी मेरे साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है और न ही मुझे डराया है. कहा कि मैंने ईडी के समक्ष दिये बयान में ऐसा नहीं कहा है कि मुझे धमकी मिली है. 14 सितंबर गुरुवार को फिर विजय हांसदा का बयान दर्ज किया जायेगा. (पढ़ें, HC">https://lagatar.in/final-result-of-civil-judge-junior-division-will-be-affected-by-hc-order/">HC

ने 35 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा फॉर्म भरने की दी छूट)

अभियुक्त बच्चू यादव कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित हुआ

सुनवाई के दौरान इस केस का अभियुक्त बच्चू यादव भी कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित रहा. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार कोर्ट में उपस्थित रहे. वहीं बच्चू यादव की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार व सुधीर कुमार और पंकज मिश्र की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा मौजूद रहे. प्रेम प्रकाश की तरफ से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिंह मौजूद रही. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-vishnu-aggarwals-bail-completed-in-ed-court-verdict-reserved/">लैंड

स्कैम: विष्णु अग्रवाल की बेल पर ED कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही