Search

 
 
 

अवैध खनन केस : कोर्ट में मुकरा ईडी का गवाह विजय हांसदा, कहा - नहीं मिली धमकी

 
Ranchi : अवैध खनन से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में नया मोड़ आया है. ईडी के गवाह और पिछले दिनों चर्चा में रहे विजय हांसदा अपने बयान से कोर्ट में (होस्टाइल) मुकर गया है. मंगलवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के स्पेशल कोर्ट में ईडी के गवाह विजय हांसदा का बयान दर्ज करवाया गया. उनका बयान बुधवार को भी दर्ज करवाया जाएगा. मंगलवार को कोर्ट में दिए अपने बयान में वह ईडी के समक्ष दिए बयान से मुकर गया. सुनवाई के दौरान इस केस का अभियुक्त बच्चू यादव भी कोर्ट में मौजूद रहा. बच्चू यादव को पिछले दिनों ही अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बेल मिली है. विजय हांसदा ने अपने आंशिक बयान में इस बात से इंकार किया है कि साहिबगंज में अवैध खनन उन्होंने की है और उन्हें किसी तरह की धमकी मिली है. पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, दाहू यादव और उसके पिता पशुपति नाथ भी इस केस में आरोपी हैं. बच्चू यादव की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार और सुधीर प्रसाद कोर्ट में मौजूद रहे. वहीं ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने पक्ष रखा.
इसे भी पढ़ें – सनातन">https://lagatar.in/controversy-over-sanatan-is-not-stopping-congress-hits-back-at-bjp-we-dont-want-certificates-from-hypocrites/">सनातन

पर विवाद थम नहां रहा, कांग्रेस ने भाजपा पर किया पलटवार, हमें ढोंगियों से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही