Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध पान मसाला लोड वाहन पकड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

Garhwa : रंका अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य बाजार से बीते रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध पान मसाला लोड एक वाहन को पकड़ा. रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वाहन में कई कंपनियों के अवैध पान मसाला लोड था, जिसे वाहन सहित जब्त कर थाने में रखा गया है. थानेदार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एनएच- 343 रंका बाजार स्थित पुलिया पर एक मैजिक वाहन को रोका. जब वाहन की जांच की गई तो उसमें 52 पेटी राजश्री पान मसाला, गोल्ड लाइट एवं 8 पेटी कमला पसंद पान मसाला मिला. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. पान मसाला जेएच 03 एक्स 4995 में लोड था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही