Search

प्रतिबंध के बावजूद पीटीआर क्षेत्र में हो रही केंदू पत्ता की अवैध तुड़ाई, करोंड़ों के राजस्व का नुकसान

Ashish Tagore Latehar : जिले में केंदू पत्ते की बहुतायात है. प्रति वर्ष सरकार केंदू पत्ता तोड़ने के लिए जंगलों की नीलामी करता है. केंदू पत्ते से सिर्फ लातेहार जिला से करोड़ों रुपये की आमदनी होती है. लातेहार, गारू, महुआडांड़ व बरवाडीह के जंगलों में केंदू पत्ते की प्रचुरता है. केंदू पत्ते से ही बीड़ी बनायी जाती है. लेकिन पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र यानी पीटीआर के जंगलों में केंदू पत्ता की तुड़ाई की मनाही है. यह प्रतिबंधित एरिया है, इस कारण यहां जंगलों से वन संपदा के दोहन पर रोक लगी है. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-major-conspiracy-of-terrorists-foiled-in-poonch-three-arrested-with-10-kg-ied-one-ak-56/">J&K

: पुंछ में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो IED, एक AK-56 के साथ तीन गिरफ्तार

1999 से केंदू पत्ता की तुड़ाई पर लगी है रोक

सरकार ने वर्ष 1999 में पीटीआर क्षेत्र से केंदू पत्ता की तुड़ाई पर प्रतिबंध लगा दिया है. बावजूद इसके पीटीआर के गारू व बारेसांढ़ के जंगलों में अवैध रूप से केंदू पत्ता की तुड़ाई की जा रही है. इससे न सिर्फ सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वरन वन व पुलिस विभाग की कार्यशौली पर भी सवालिया निशान लग रहा है. बता दें कि मई व जून के महीने में केंदू पत्ता की तुड़ाई होती है. एक अनुमान के अनुसार अब तक सरकार को अवैध केंदू पत्ता की तुड़ाई से डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है.

नक्सली और सफेदपोशों का रहता है संरक्षण

गारू व बारेसांढ़ क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है. भले ही पुलिस इस क्षेत्र से नक्सलियों को भगा देने का दावा करती हो, लेकिन हकीकत है कि आज भी इन क्षेत्रों में नक्सलियों की धमक है. पीटीआर क्षेत्र में बगैर नक्सलियों की सहमति से केंदू पत्ता की तुड़ाई संभव नहीं है. इस कार्य में कतिपय सफेदपोशों का भी सरंक्षण प्राप्त होता है. हालांकि वन विभाग एवं पुलिस महकमा के अधिकारी पीटीआर में अवैध ढंग हो रही केंदू पत्ते की तुड़ाई को रोकने के लिए छापामारी एवं अन्य कार्रवाई करने का दावा अवश्य करते हैं. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-modeling-company-operator-accused-of-love-jihad-police-engaged-in-investigation/">रांची:

मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp