Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो कोषागार से अवैध निकासी: 3 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी, आदेश 24 को

Ranchi :  वेतन की मद में बोकारो कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले के आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई सीआईडी की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में आरोपियों लेखा शाखा के ASI अशोक भंडारी, गृह रक्षक सतीश कुमार और काजल मंडल की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. सीआईडी की विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा है. अदालत 24 जून को अपना आदेश सुनाएगी.

 

दरअसल, यह बोकारो कोषागार से 11 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा मामला है.  बोकारो जिला के एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में सबसे पहले अवैध वेतन निकासी का मामला सामने आया था. महालेखाकार (एजी) की रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद वित्त विभाग ने जांच का आदेश दिया था.

 

मामले की जांच के बाद बोकारो में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और लेखा शाखा से मुख्य आरोपी कौशल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. जिसके बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बता दें कि बोकारो के बाद हजारीबाग, चाईबासा, रांची और रामगढ़ से वेतन के मद की राशि की अवैध निकासी हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही