Search

 
 
 

IMA चास ने रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का किया आयोजन, लोगों ने किया ब्लड डोनेट

 
Bokaro : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) चास की तरफ से आज रेड क्रॉस भवन स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने किया. इस दौरान आई एम ए चास के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. रक्तदान शिविर में आई एम ए के सदस्यों ने ब्लड डोनेट किया. ताकि चास के लोगों को जरुरत होने पर रक्त आसानी से मिल सके. बता दें कि हर साल आई एम ए चास की तरफ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. (पढ़ें, मुक्ति">https://lagatar.in/27-unclaimed-dead-bodies-were-cremated-by-mukti-sanstha-1344-dead-bodies-got-salvation-so-far/">मुक्ति

संस्था द्वारा 27 लावारिस शवों का किया गया अंतिम संस्कार, अब तक 1344 शवों को मिला मोक्ष)

हर तीन-चार महीने में करना चाहिए ब्लड डोनेट

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि रक्त के कणों का जीवन केवल 90-120 दिनों तक रहता है. इसलिए लोगों को हर तीन-चार महीने के अंतराल में ब्लड डोनेट करना चाहिए. ताकि आम लोगों को जरूरत के समय रक्त मिल सके. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होना पड़ेगा. तभी रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है. वहीं आईएमए चास के अध्यक्ष डॉ रणधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान जरूरी है. इससे किसी की जान बचायी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/cm-arrives-in-deoghar-to-take-stock-pms-arrival-wife-kalpana-sang-worships-at-baba-temple/">पीएम

के देवघर आगमन का जायजा लेने पहुंचे CM,पत्नी कल्पना संग की बाबा मंदिर में पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही