Search

 
 
 

पीएम के देवघर आगमन का जायजा लेने पहुंचे CM,पत्नी कल्पना संग की बाबा मंदिर में पूजा

 
Ranchi : देवघर में 12 जुलाई के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले हैं. पीएम के आगमन की तैयारी का जायजा लेने सीएम हेमंत सोरेन रविवार को देवघर पहुंचे. सीएम के साथ पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं. देवघर पहुंचते ही सीएम ने पहले बाबाधाम मंदिर पहुंचकर पत्नी संग पूजा अर्चना की. उन्होंने बाबा भोलेशंकर की पूरे विधि -विधान के साथ पूजा-अर्चना की. पूजा अर्चना कर उन्होंने राज्य की उन्नति, अमन- चैन, सुख -शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. सीएम के देवघर पहुंचते ही जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑर्नर भी दिया गया. इस दौरान देवघर डीसी मंजूत्री भजंत्री सहित कई आला अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -दक्षिण">https://lagatar.in/indiscriminate-firing-at-a-bar-in-johannesburg-south-africa-14-killed/">दक्षिण

अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत की खबर

एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम

यहां बता दें कि झारखंड में बाबानगरी दौरे में प्रधानमंत्री सूबे के लोगों को 16 हजार करोड़ की सौगात देने वाले हैं. जिसमें 1000 करोड़ से अधिक की योजनाएं रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए हैं.प्रधानमंत्री मोदी 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी पहले ही दे दी है. इसे भी पढ़ें -असम">https://lagatar.in/assam-riding-on-a-bike-in-the-costume-of-shiva-parvati-and-quarreled-in-the-middle-of-the-road-man-and-women-arrested/">असम

: शिव-पार्वती की वेशभूषा में बुलेट पर सवारी करना, बीच सड़क पर झगड़ना पड़ा भारी, युवक-युवती गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही