Search

 
 
 

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत की खबर

 
Johannesburg : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में एक बार में गोलीबारी किये जाने की खबर आयी है. अंधाधुंध फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गयी है. तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के अंधाधुंध फायरिंग की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना शनिवार देर रात की बतायी जाती है. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/assam-riding-on-a-bike-in-the-costume-of-shiva-parvati-and-quarreled-in-the-middle-of-the-road-man-and-women-arrested/">असम

: शिव-पार्वती की वेशभूषा में बुलेट पर सवारी करना, बीच सड़क पर झगड़ना पड़ा भारी, युवक-युवती गिरफ्तार

जिस बार में फायरिंग हुई है, वह लाइसेंसी है

सूत्रों के अनुसार यहां एक मिनीबस में कुछ लोगों का एक ग्रुप आया और बार में फायरिंग शुरू कर दी. गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के अनुसार घटनास्थल पर मिले कारतूसों से जानकारी साममे आ रही है कि फायरिंग करने वालों में एक से ज्यादा लोग शामिल थे. इलियास मावेला ने बताया कि जिस बार में फायरिंग हुई है, वह लाइसेंसी है. कहा कि घटना के समय काफी संख्या में लोग यहां मौजूद थे. अचनाक हमलावरों ने वहां आकर गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि अब तक यह जानकारी नहीं हो पायी है कि फायरिंग करनेवालों का मकसद क्या था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही