Search

 
 
 

Impact News: छत गिरने की खबर के बाद हरकत में आया विभाग, अधिकारियों ने मौके का लिया जायजा

प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माणाधीन मोटर पंप हाउस के दूसरे तल्ले की छत ढलाई के कुछ ही घंटे बाद भरभराकर गिर गया. दुर्घटना की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया. Lagatar. in ने हादसे की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका असर सोमवार को देखने को मिला.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माणाधीन मोटर पंप हाउस के दूसरे तल्ले की छत ढलाई के कुछ ही घंटे बाद भरभराकर गिर गया. दुर्घटना की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया. Lagatar. in ने हादसे की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका असर सोमवार को देखने को मिला.

Uploaded Image

दुर्घटना के बाद जायजा लेते अधिकारी

मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के सहायक अभियंता अशोक कुमार पासवान एवं कनीय अभियंता संतोष कुमार महतो निर्माण स्थल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदक के प्रतिनिधि को निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही पर जमकर फटकार लगाई तथा कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:

 

संवेदक के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को बताया कि कंपनी ने सुपरवाइजर के रूप में अमित कुमार की नियुक्ति की थी. आरोप है कि उसने अपनी सुविधा के लिए रविवार को बिना विभागीय अधिकारियों को सूचना दिए छत की ढलाई करा दी. इसी लापरवाही को गंभीर मानते हुए कंपनी ने संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया है.

 

सहायक अभियंता अशोक कुमार पासवान ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा भविष्य में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही