Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर, रांची समेत कई जिलों में 18 तक भारी बारिश के आसार

झारखंड में मॉनसून रफ्तार पकड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में कम दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बनने की संभावना है.  इसके असर से 18 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है. खराब मौसम के चलते रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने सतर्क रहने की अपील की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में मॉनसून रफ्तार पकड़ने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में कम दबाव (लो प्रेशर) का क्षेत्र बनने की संभावना है.  इसके असर से 18 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है. खराब मौसम के चलते रांची के मौसम विज्ञान केंद्र ने सतर्क रहने की अपील की है.

 

रांची में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची में 20 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

14 जुलाई :  देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.  इसके अलावा पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है.

15 जुलाई :  रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज हवा, गरज और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी.

16 जुलाई : पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

17 जुलाई : खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

18 जुलाई : भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी.

 

रामगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. रामगढ़ में सबसे अधिक 80.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं जमशेदपुर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और रांची के नामकुम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

अब भी सामान्य से कम है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 14 जुलाई तक झारखंड में 193.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 326 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी. यानी राज्य में अब भी 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. गढ़वा जिले में सबसे अधिक 79 प्रतिशत और चतरा जिले में 68 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही