Search

 
 
 

खबर का असर : खूंटपानी प्रखंड के नाजिर को डीसी ने किया सस्पेंड

 
  • खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने लिया था संज्ञान
  • पीडीएस डीलरों से पैसा वसूली करते वीडियो हुआ था वायरल 
Sukesh Kumar Chaibasa : खूंटपानी प्रखंड के नाजिर संतोष रजक के विरुद्ध जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) सुनीला खलखो ने कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की अनुशंसा थी, जिस पर डीसी ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. मालूम हो कि दैनिक अखबार शुभम संदेश और लगातार डॉट इन में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएसओ ने संतोष रजक के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी. 29 फरवरी 2024 को शुभम संदेश अखबार में ‘खूंटपानी प्रखंड के नाजिर का पीडीएस से रुपये मांगने का वीडियो वायरल’ शीर्षक से एक खबर प्रकाशित हुई थी. इसके बाद डीएसओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की थी, जिस पर डीसी ने संज्ञान लेते हुये तत्काल प्रभाव से नाजिर को सस्पेंड कर दिया. नाजिर का डीलरों से स्टॉक/वितरण पंजी में हस्ताक्षर के नाम पर एक-एक हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ था. वहीं, नाजिर किसी मैडम का आदेश बता कर रुपये की वसूली कर रहे थे. साथ ही सदर सीओ का संदर्भ देकर ये कहते हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे जगह इससे अधिक पैसे लेने की बात कह रहे हैं. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-11-names-from-jharkhand-in-bjps-first-list-sanjay-seth-from-ranchi-and-manish-jaiswal-from-hazaribagh-got-ticket-see-list/">लोस

चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट में झारखंड के 11 नाम, रांची से संजय सेठ और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही