Search

 
 
 

IMPACT: एक सप्ताह में सभी खिलाड़ियों का पोर्टल पर कराएं पंजीयन- खेल निदेशक

 
Ranchi: झारखंड खेल विभाग की निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा ने शनिवार को सभी जिला खेल पदाधिकारियों के साथ जूम के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की. इस बैठक में निदेशक द्वारा एक-एक कर सभी जिला खेल पदाधिकारियों से उनके जिले में गांव एवं प्रखण्ड स्तर पर सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लब के गठन की स्थिति एवं जोहार खिलाड़ी वेब पोर्टल पर खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी ली. सभी जिला खेल पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में सकारात्मक पहल किये जाने की सूचना दी गई. निदेशक ने सभी जिला खेल पदाधिकारी को आदेश दिया कि एक सप्ताह के अंदर अपने ग्राम एवं प्रखंड स्तर पर सिद्धू कानू क्लब का गठन करें और अपने जिले में जितने भी आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी हैं, उनका पंजीयन जोहार पोर्टल पर कराएं. बता दें कि शुभम संदेश ने 8 जुलाई के अंक में जोहर खिलाड़ी पोर्टल की स्थिति के बारे में खबर प्रकाशित की थी. इसे भी पढ़ें- ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-bad-condition-of-vehicles-children-in-danger-hungry-and-thirsty/">ग्राउंड

रिपोर्ट : वाहनों का बुरा हाल, खतरे में नौनिहाल, भूखे-प्यासे रहते हैं बेहाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही