Search

 
 
 

Important News : अखिलेश झा, मयूर पटेल समेत झारखंड कैडर के छह IPS केंद्र में इम्पैनल

केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर अहम आदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र में आईजी और समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए देशभर के 68 आईपीएस अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है.
 

Ranchi :  केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर अहम आदेश जारी किया है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र में आईजी और समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए देशभर के 68 आईपीएस अधिकारियों के नामों को मंजूरी दे दी है.

 

इस सूची में झारखंड कैडर के छह आईपीएस अधिकारियों को भी जगह मिली है. इनमें 2007 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार झा, मयूर पटेल कन्हैयालाल और राकेश बंसल शामिल हैं. वहीं 2008 बैच के आईपीएस अनीश गुप्ता, एम तमिलवानन और अजय लिंडा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए इम्पैनल किया गया है.

 

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने 9 अप्रैल 2026 को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था, जिस पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मुहर लगाई है. इस प्रक्रिया के तहत 2008 बैच के अधिकारियों के लिए प्रोविजनल कट-ऑफ स्कोर 8.76 तय किया गया था.

 

जानकारी के मुताबिक, समिति ने 55 अधिकारियों के नाम को स्वीकृति नहीं दी है. वहीं छह अन्य अधिकारियों के संबंध में समिति बाद में फैसला करेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही