Search

 
 
 

UPI पर लगने वाला चार्ज दिवाली तक टला, 15 अक्टूबर से होना था लागू

National News: UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाला चार्ज सरकार ने टाल दिया है. फिलहाल के लिए इस फैसले से व्यापारियों को राहत मिल सकती है. व्यापारी लगातार सरकार से यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के फैसले को टालने की मांग कर रहे थे.
 
सांकेतिक तस्वीर

National News: त्योहारी सीजन को देखते हुए UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाला चार्ज दिवाली तक टाल दिया गया है. 15 अक्टूबर से दुकानदार को 2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट करने पर 0.4% चार्ज लगना था. NPCI ने कहा है कि इसे दिवाली के तुरंत बाद लगाया जाएगा, लेकिन अभी तारीख नहीं बताई है.

 

इसे भी पढ़ें:


फिलहाल के लिए इस फैसले से व्यापारियों को राहत मिल सकती है. व्यापारी लगातार सरकार से यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के फैसले को टालने की मांग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, प्रस्तावित MDR व्यवस्था लागू होने के बाद 2000 से ज्यादा की UPI पेमेंट पर मर्चेंट यानी दुकानदार को 0.4 प्रतिशत का चार्ज देना था.

 

जब सरकार ने MDR बिल संसद से पास किया था, तब सरकार के इस फैसले का कारोबारियों और विपक्षी नेताओं ने विरोध किया था. कारोबारी संगठनों ने लागत बढ़ने और ग्राहकों पर बोझ पड़ने की आशंका जताई थी. उनका कहना था कि इससे छोटे कारोबारियों को ज्यादा नुकसान होगा.


सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए 2021-22 से प्रोत्साहन योजना शुरू की थी. इसके तहत ग्राहक से छोटे दुकानदार को होने वाले 2000 तक के UPI पेमेंट पर 0.15% इंसेंटिव दिया जाता था. साल 2024-25 वित्त वर्ष में इस पर ₹8,276 करोड़ का इंसेंटिव दिया गया. बता दें, देश में जून 2026 तक UPI के करीब 55.5 करोड़ यूजर्स थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही